{"_id":"68223f5fff85b2c3ea06adbc","slug":"three-outstanding-carpet-charges-one-burglary-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-137406-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन बकाएदारों की काटी बिजली, एक पर चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन बकाएदारों की काटी बिजली, एक पर चोरी का केस
Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
- बिजली निगम की डुमरियागंज डिवीजन के करही में मेगा हाॅट स्पाॅट बिजली चेकिंग अभियान
डुमरियागंज। बिजली निगम की टीम ने सोमवार को खुनियांव बिजली उपकेंद्र के ग्राम करही में हाॅट स्पाॅट बिजली कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया। तीन बड़े बकायेदार की बिजली काट दी गई और एक व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 17 उपभोक्ताओं से 1.25 लाख रुपये से बकाया बिजली का बिल वसूल किया गया। इस कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप है। डुमरियागज डिवीजन के एक्सईएन संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिजली निगम की राजस्व बढ़ाने और बिजली चोरी व दुरुपयोग रोकने के लिए बड़े बकायेदारों से बिल वसूली को लेकर यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। सोमवार को 103 विद्युत कनेक्शन और मीटर की चेकिंग की गई है। इस दौरान एसडीओ सुनील यादव, अवर अभियंता अमरजीत, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।