फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three injured including innocent in bike and scooty collision

Siddharthnagar News: बाइक व स्कूटी की टक्कर में मासूम सहित तीन घायल

Wed, 18 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Three injured including innocent in bike and scooty collision
बाइक व स्कूटी की टक्कर में मासूम सहित तीन घायल
विज्ञापन

पथरा(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बांसी डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार शाम कम्हरिया बुजुर्ग गांव के समीप बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक 4 वर्षीय मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासिनी चांदनी (30) मिठवल चौराहे पर ब्यूटी पार्लर चलाती है। हर रोज की तरह चांदनी शाम 6 बजे पार्लर बंद करके स्कूटी से अपने घर जा रही थी। वह अपने घर के समीप पहुंची ही थी कि उसी गांव का निवासी सत्येंद्र (24) पथरा कस्बे से अपने घर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। सामने से जोरदार टक्कर होने के बाद स्कूटी करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। चांदनी और उसके चार वर्षीय पुत्र एवं सत्येंद्र घायल हो गए। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों की हालत गंभीर देख परिजन सीएचसी बांसी ले गए। जहां डाक्टरों ने सत्येन्द्र की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि चांदनी और यश का उपचार बांसी में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चांदनी ने हेलमेट लगाया था, लेकिन सत्येंद्र ने हेलमेट नही लगाया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए तीनों का इलाज चल रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed