फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   three injured in road accident

बेकाबू कार पलटी, तीन जख्मी

Sun, 03 Nov 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
three injured in road accident
बेेकाबू कार पलटी, तीन जख्मी
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौती मोड़ के पास हुआ हादसा
जिला अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित करौती मोड़ के पास रविवार शाम बेकाबू होकर एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी निवासी सीताराम मित्तल (40) की पत्नी श्यामा मित्तल (38), पुत्री सिवनी मित्तल (8) तुसार मित्तल (11) अभिमन्यु ड्राइवर के साथ सीताराम मित्तल अपनी ससुराल देवरिया से छठ त्योहार मना कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कदवा चौराहे से चिल्हिया की तरफ आगे बढ़े तो करौती मोड़ से आगे कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में सिवानी, तुसार, अभिमन्यु ड्राइवर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकला और पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed