{"_id":"619d225694d2ec15956ca720","slug":"three-arrested-for-making-fraudulent-recovery-from-vehicles-siddharthnagar-news-gkp417385188","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों से फर्जी तरीके से वसूली करने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों से फर्जी तरीके से वसूली करने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों से फर्जी तरीके से वसूली करने में तीन गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। हाईवे पर ट्रक व अन्य वाहनों से वसूली करने वाले तीन आरोपितों को सदर पुलिस ने मंगलवार को भीमापार रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन पर नगर पालिका की ओर से छपी फर्जी पर्ची दिखाकर वसूली करने का आरोप है। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि नगर के भीमापार रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक, बस सहित अन्य वाहनों से नगर पालिका के नाम पर अवैध तरीके से वसूली करने की सूचना मिली थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए टीम जब भीमापार क्रासिंग के पास पहुंची तो हाईवे पर ट्रक व बस चालकों को रोककर अवैध तरीके से वसूली कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के कब्जे से अवैध तरीके से वसूले गए 1600 रुपये तथा नगरपालिका परिषद नौगढ़ नाम से छापी गई व्यतिक्रमित नंबर की और बिना नंबर की पर्चियां मिलीं, जिन पर फर्जी हस्ताक्षर बने थे।
कूटरचित और बिना वाहन नंबर की कटी हुई पीले रंग की पर्चियां बरामद की गईं। आरोपितों की ओर से वाहन चालकों को भयभीत करके हाईवे पर अवैध तरीके से वसूली की जा रही थी। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम रवि अग्रहरि निवासी रमजान नगर वार्ड नंबर चार पुरानी नौगढ़, हिमांशु सिंह निवासी सूरज नगर पुरानी नौगढ़, आशुतोष श्रीवास्तव निवासी पश्चिम टोला वार्ड नंबर 11 नगर थाना सिद्धार्थनगर बताया। तीनों पर केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।