{"_id":"5d18e9de8ebc3e3cf10eae89","slug":"three-arrest-with-two-byke-siddharthnagar-news-gkp312176630","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-53
चोरी की दो बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
मिश्रौलिया पुलिस ने कनकटी गांव के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा
चोरी के अन्य मामलों में भी फरार चल रहे थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ मिश्रौलिया। मिश्रौलिया पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक के साथ तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को चेकिंग दौरान कनकटी बनकटा गांव के पास से पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है।
एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार बह मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर क्षेत्र के कनकटी बनकटा गांव के पास मौजूद हैं। चोरी की बाइक को लेकर नेपाल भागने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चेकिंग के शुरू कर दी। इस बीच दो बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान संतोष दुबे, राजेश यादव उर्फ राव चरण निवासी चेतिया थाना मिश्रौलिया, उस्मान निवासी बयारी थाना इटवा के रूप में की गई है। इनके पास से जो बाइक मिली है, जांच में दोनों चोरी की निकली है।
यह गिरोह स्थान बदलकर बाइक चोरी करने का काम करता है। इनके खिलाफ पहले भी चोरी का केस दर्ज है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया आलोक कुमार श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज के चेतिया हरेंद्र राय, आरक्षी देवेंद्र तिवारी, पंकज वर्मा, सौरभ यादव, भरत यादव शामिल रहे।