फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three accused arrested, 11 stolen solar panels recovered

तीन आरोपित गिरफ्तार, चोरी के 11 सोलर पैनल बरामद

Sat, 22 Jan 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested, 11 stolen solar panels recovered
तीन आरोपित गिरफ्तार, चोरी के 11 सोलर पैनल बरामद
विज्ञापन

इटवा/कठेला। सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कठेला समय माता थाने की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के बनकटवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के 11 सोलर पैनल बरामद किए गए। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ कठेला समय माता सौदागर राय ने बताया कि हाल ही में सोलर पैनल चोरी के मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले क्षेत्र के बनकटवा के पास मौजूद हैं। टीम ने वहां पहुंचकर गिरोह के तीन लोगों को दबोच लिया। इन्हीं के बताए हुए स्थान से क्षेत्र के देवियापुर निवासी सद्दाम शाह के घर से चोरी के सोलर पैनल को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

इसमें सद्दाम शाह निवासी देवियापुर थाना कठेला समय माता, रमजान चौधरी निवासी कठेला कोठी चौराहा, शहंशाह उर्फ अमीरुल्लाह निवासी आलम नगर बनकटवा को गिरफ्तार कर किया गया है। पूछताछ में 18 जनवरी की रात में कठेला कोठी चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र व होटल की छत पर लगा हुआ सोलर पैनल चुराने की बात स्वीकार की और डुमरियागंज ब्लॉक गेट के सामने मौर्या इलेक्ट्रानिक की दुकान से तीन नवंबर की रात में तांबा व एल्यूमिनियम के तार का बंडल चोरी कर नेपाल ले जाकर बेचने की भी बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed