फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   This time no center was made in the district for police recruitment examination.

Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए इस बार जिले में नहीं बना कोई केंद्र

Tue, 30 Jul 2024 03:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
This time no center was made in the district for police recruitment examination.
- पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में जिले में नहीं बनाया गया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन


- जिले की पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया था परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह

- पिछली बार बने थे 22 परीक्षा केंद्र

- तिथि घोषित होने के बाद आखिरी चरण में कट गए केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में इस बार जनपद में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बने हैं। पिछली बार परीक्षा में मुन्ना भाईयों को पकड़ा गया था। जनपद पुलिस की सक्रियता से पेपर लीक कराने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ था। 20 से अधिक लोग धोखाधड़ी के आरोप में जेल गए थे। आशंका जताई जा रही है कि फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के कारण जिले में केंद्र नहीं बनाया गया है। क्योंकि महानगरों की तरह से यहां पर हाईटेक सुविधा भी नहीं है। यह भी एक कारण हो सकता है। हालांकि यहां परीक्षा केंद्र नहीं होने से प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन को राहत मिलेगी। वहीं, अभ्यर्थियों को अन्य जनपद में जाना होगा।

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। अगस्त माह में परीक्षा संपन्न कराया जाना है। पिछला पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। लोकसभा चुनाव की वजह परीक्षा नहीं हो पाई थी। एक बार फिर परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है, लेकिन जिले में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। जबकि पिछली बार जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षा केंद्र न बनने के पीछे सबसे बड़ी वजह परीक्षा में सेंधमारी करने वाले मुन्ना भाईयों का पकड़ा जाना बताया जा रहा है। क्योंकि यहां इटवा, सदर, बांसी में पहले ही दिन पांच मुन्ना भाई पकड़े गए थे। जबकि, दूसरे दिन मोहाना पुलिस ने बर्डपुर में पकड़ा था।
विज्ञापन

जांच में जुटी जिले की पुलिस की सक्रियता से पेपर लीक करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ और 20 से अधिक लोग पुलिस की गिरफ्त में आए थे। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। चुनाव के बाद एक बार फिर परीक्षा कराने की कवायद शुरू हो गई थी। अगस्त माह में परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों को लेकर एक खुफिया विंग की ओर से केंद्रों की जांच की गई थी। लेकिन आखिरी वक्त में जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया। अब जिले के परीक्षार्थियों को अन्य जनपदों में परीक्षा देने के लिए जाना होगा। वहीं, केंद्र नहीं बनने से प्रशासन को राहत मिली है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के बताया कि जिले में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए कोई केंद्र इस बार नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed