{"_id":"6138f3cb8ebc3e6be87d9795","slug":"thieves-who-entered-the-house-by-jumping-the-boundary-wall-blew-away-cash-jewelry-siddharthnagar-news-gkp408436113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्रीवाल कूदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी, गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्रीवाल कूदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी, गहने उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाउंड्रीवाल कूदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी, गहने उड़ाए
रमवापुर तिवारी। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मदरहना दत्तपुर गांव में सोमवार की रात बाउंड्रीवाल कूदकर चोर घर में दाखिल हो गए। उसके बाद कमरे में रखी नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान ले उड़े। घर लौटने के बाद मामले की जानकारी हुई तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र मदरहना दत्तपुर निवासी परशुराम चौधरी ने बताया कि सोमवार रात वह घर के बाहर सोए हुए थे। महिलाएं कमरे में सोई थीं। देर रात चोर घर के पीछे बाउंड्रीवाल को फांदकर दाखिल हो गए। घर के कमरे की कुंडी टूटी थी। आभूषण, सामान और 60 हजार रुपये नकदी चोर उठा ले गए थे।
मंगलवार देर शाम घर पहुंचे परशुराम के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर राय ने बताया कि चोरी की घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।