फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thieves stole jewelery and one lakh cash

आभूषण और एक लाख नकदी चुरा ले गए चोर

Wed, 01 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and one lakh cash
आभूषण और एक लाख नकदी चुरा ले गए चोर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर स्थित पुलिस लाइंस से महज सात सौ मीटर दूरी पर स्थित बसडिलिया गांव के एक घर में घुसकर चोर एक लाख रुपये नकदी और लाखों के आभूषण चुरा ले गए। वारदात के वक्त घर में परिवार का कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घटना मंगलवार रात हुई। मामले की जानकारी मिलते ही सुबह सीओ, एसओजी टीम और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव निवास विजय कुमार मोदनवाल की जिला अस्पताल गेट के बाहर मिष्ठान की दुकान है। विजय के मुताबिक, उनकी सास का निधन हो गया था। सोमवार को ब्रह्मभोज था। उसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के सदस्यों के साथ जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव में गए थे। बुधवार सुबह जब लौटे तो घर के घर के मुख्य गेट पर बड़े के बजाए छोटा ताला लटक रहा था। संदेह होने पर वह तेजी से अंदर घुसे तो बैग से चाबी निकाली गई थी और ऑलमारी देखी तो 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण नहीं थे। इसके साथ ही ससुराल में देने के लिए लाकर रखे एक लाख रुपये भी नहीं थे। पुलिस लाइंस और जेल चौकी मध्य हुई इस चोरी की वारदात से लोगों में चिंता है।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, प्रभारी कोतवाल सदर शशांक कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, पीड़ित ने सदर थाना पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी, सदर पुलिस के अलावा अन्य टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed