फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thieves entered the house through the roof, took away jewelery worth lakhs

Siddharthnagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, समेट ले गए लाखों के आभूषण

Thu, 15 Jun 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof, took away jewelery worth lakhs
बिजौरा क्षेत्र के गुलरिहा गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मलिकौरा और गुलहरिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने दस्तक दी। एक घर में लोगों के जाग जाने पर भाग गए और दूसरे घर से लाखों के आभूषण और सामान समेट ले गए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मानिकौरा गांव निवासी अब्दुल जलील के घर के लोग सो रहे थे। चोर रात में घर में घुस रहे थे कि परिजनों के जागने के कारण असफल होकर भाग गए। वहीं दूसरी ओर गुलरिहा गांव के इंद्रजीत उर्फ गुड्डू का परिवार उमसभरी गर्मी के कारण पर सोया था। जिसका फायदा उठाकर चोर आंगन के रास्ते कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद बक्सा उठा ले गए। गांव के बाहर बक्सा छोड़ उसमें रुखे पांच लाख रुपये से ज्यादा के आभूषण उठा ले गए। परिजनों के सुबह जागने के बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस संबंध में त्रिलोकपुर थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed