फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thieves broke the lock of the house and stole belongings.

Siddharthnagar News: घर का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए सामान

Fri, 29 May 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and stole belongings.
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बुधवार रात में चोर एक मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। वह घर से हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अहिरौली गांव निवासी अशोक कुमार यादव ने प्रभारी थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ चिल्हिया स्थित अपने दूसरे मकान में रहते हैं, जबकि गांव का घर बंद रहता है। बुधवार रात चोरों ने मकान के चैनल का ताला तोड़कर अंदर रखा इनवर्टर मशीन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब उनका पुत्र घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed