{"_id":"67e199022b2e87423b0d4384","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-the-jewellery-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-134572-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाए आभूषण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया किशुन गांव में चोरों ने घर के पीछे दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। घर वालों को सोमवार की सुबह करीब छह बजे जगने पर चोरी की जानकारी हुई। दीवार में सेंध लगी देखकर वे हैरान हो गए। गृहस्वामी ने डायल- 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी की टीम जांच कर पीड़ित को थाने पर तहरीर देने के लिए कह कर चली गई।
क्षेत्र के कठौतिया किशुन गांव निवासी रामफेर यादव का परिवार रविवार की रात खाना खाकर सोने चला गया। सोमवार को सुबह करीब छह बजे उनकी लड़की आंचल यादव झाड़ू लगाने लगी, तो देखा कि पीछे से उजाला आ रहा है। इसकी जानकारी मां व पिता को दी। सभी ने देखा कि घर के पश्चिम दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी है। रामफेर व उसके परिवार के लोगों ने देखा तो घर में रखा एक बाॅक्स गायब था। इधर-उधर तलाश करने के बाद बाॅक्स घर के करीब दो सौ मीटर सरजू नहर खंड-तीन के सोहना शाखा के पास टूटा हुआ खाली मिला।
रामफेर यादव व उनकी पत्नी ने बताया कि बाॅक्स मेंं रखे सोने और चांदी के नए और पुराने आभूषण गायब हैं। पीड़ित ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि चोरी के वारदात की जानकारी है, पुलिस जांच कर रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।