फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There will be a three-tier security cordon at Chhath Ghats, arrangements will be strong.

Siddharthnagar News: छठ घाटों का त्रिस्तरीय रहेगा सुरक्षा घेरा, इंतजाम पुख्ता

Mon, 04 Nov 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
There will be a three-tier security cordon at Chhath Ghats, arrangements will be strong.
सिद्धार्थनगर। छठ पर्व पर दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायत के घाटों पर छठ पूजा होगी, इसमें संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा और त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम स्थल रहेगा। आवागमन वाले मार्ग पर महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा में खुफिया, पीएसी और महिला सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। जिले में पूजा में पांच लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। महिलाओं की पूजा होने के कारण सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

छठ पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाय जाता है। इसमें पहले दिन डूबते और दूसरे दिन उगते सूर्य अर्घ्य दिया जाता है। त्योहार में महिलाएं शामिल होती हैं। शाम और भोर में पूजा होता है। नदी के तट और तालाब, पोखरे में महिलाएं खड़ी होकर पूजा करती हैं। विशेषकर नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में पूजा आयोजन होता है। इसमें नगर प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई और लाइट आदि की व्यवस्था की जाती है। छठ पूजा को लेकर सात और आठ नवंबर को कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

जिले के दो नगर पालिका सिद्धार्थनगर और बांसी के अलावा नगर पंचायत उसका, बढ़नी, शोहरतगढ़, डुमरियागंज, इटवा, बिस्कोहर, कपिलवस्तु, भारतभारी और बढ़नी चाफा में जहां नदी है वहां पर नदी और जहां तालाब पोखरा की व्यवस्था है वहां पर रोशनी और आवागमन में मार्ग के साथ ही घाटों पर सफाई की गई। एक अनुमान के मुताबिक जिले में लगभग पांच लाख लोग पूजा में शामिल होंगे। महिलाओं की पूजा होने की वजह से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। घाट से लेकर आवागमन के मार्ग तक चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा पीएसी और सादे ड्रेस में महिला आरक्षी और खुफिया विंग की टीम शामिल रहेगी। जो भीड़ के बीच चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही भीड़ वाले लोकेशन के पास डायल-112 की टीम भ्रमण करती रहेगी। पहले दिन देर शाम तक कार्यक्रम संपन्न होने तक तक पुलिस फोर्स अलर्ट मोड में रहेगी। इसके साथ ही भोर में महिलाओं का आवागमन शुरू होने से लेकर पूजा संपन्न होने तक तैनात रहेगी। सुरक्षा की निगरानी संबंधित थानाध्यक्ष करते रहेंगे। साथ ही सभी सर्किल के सीओ व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहेंगे और अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करके जायजा लेते रहेंगे। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। थाने की पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed