{"_id":"58502b6b4f1c1bad5d649c38","slug":"there-were-governments-exploiting-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारें कर रहीं जनता का शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारें कर रहीं जनता का शोषण
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही गेहूं आयात शुल्क माफ कराने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि पूर्वांचल अध्यक्ष सुधीर किसान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों सरकार जनता को झूठे वादे देकर शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता कायम है। इस पर रोक लगाने में सपा सरकार नाकाम है। कहा कि मोदी सरकार ने जनता को अच्छे लाने के नाम पर छलने का काम किया है। सरकार किसानों व आम जनता पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि गेंहू आयात शुक्ल माफ किया जाए। नियाज अहमद ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है।
सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि अधिक से लोगों का पार्टी से जोड़े। इस दौरान रैली भी निकाली गई और पीएम मोदी को पुतला भी जलाया गया। इस दौरान अनिता, जानकी देवी, शोहराती,प्रमिना, मीना, दिनेश कुमार, राधेश्याम, रामनयन, मोहरत, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।