फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There was no nomination for elections

विधानसभा चुनाव के लिए नहीं हुआ कोई नामांकन

Thu, 02 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
There was no nomination for elections
कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन नामांकन का खाता नहीं खुल सका। प्रत्याशी और उनके समर्थक कलेक्ट्रेट तक आए, मगर नामांकन फार्म लेकर ही लौट गए। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 26 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा है। कपिलवस्तु से पांच, डुमरियागंज से 4, शोहरतगढ़ से 7, बांसी से 6 व इटवा से 4 उम्मीदवारों ने फार्म खरीदा। शुक्रवार से नामांकन में तेजी आने की उम्मीद है। नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश के सभी रास्तों को घेर दिया गया था। मुख्य द्वार से सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही प्रवेश मिल रहा था, वह भी गहन तलाशी के बाद। कई उम्मीदवारों ने प्रवेश तो लिया, लेकिन सिर्फ फार्म खरीद कर लौट गए। नामांकन प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट को जाने वाले मार्गों पर भी आवागमन पूरे दिन बाधित रहा। सनई से आने वाले वाहनों को साड़ी तिराहा और भीमापार की तरफ के वाहनों को लोहिया कला भवन के पास लगे बैरियर पर ही रोक दिया जा रहा था। इससे राहगीरों को दुश्वारियां भी झेलनी पड़ी। बड़ी मशक्कत के बाद दवा-उपचार के लिए जाने वालों को वाहन से आगे जाने की अनुमति दी गई। डीएम सूर्यपाल गंगवार, एसपी राकेश शंकर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मातहतों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed