फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There was no electricity in many villages even after 48 hours per

48 धंटे के बाद भी कई गांवों में नहीं आई बिजली

Thu, 26 May 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
There was no electricity in many villages even after 48 hours per
बिजली - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात नौगढ़ के 33/11 केवी सब स्टेशन में आई खराबी के बाद से बंद हुई बिजली आपूर्ति गुरुवार की शाम तक भी कई क्षेत्रों में सुचारु नहीं हो पाई थी। खासी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने सब स्टेशन का फाल्ट तो दूर कर दिया, लेकिन जगह-जगह गिरे पोल और तार को दुरुस्त नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

नतीजा गुरुवार को भी कई फीडरों की बिजली बंद रही। दर्जनों गांव कटौती से जूझ रहे हैं। सदर विधायक के गांव पकड़ी में भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। हालांकि विभागीय अफसर देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का दावा करते रहे।
विज्ञापन

नौगढ़ में स्थापित 33/11 केवी सब स्टेशन से नगर, जिला मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों की आपूर्ति होती है। मंगलवार की रात करीब साढ़े 8 बजे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की इनकमिंग खराब होने से यहां से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दिन भर मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने जैसे-तैसे इस खराबी को दूर की, इसी बीच आई आंधी ने दर्जनों पोल और पेड़ गिरा दिए। इसके चलते विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। रात करीब साढ़े 10 बिजली कर्मचारियों ने नगरीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी, मगर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था गुरुवार को भी बेपटरी रही।
जोगिया, लोटन क्षेत्र के दर्जनों गांवों में देर शाम तक आपूर्ति ठप थी।
जिला मुख्यालय से सटे सदर विधायक के आवास पकड़ी गांव में भी आपूर्ति ठप रही। बिजली कटौती के चलते दिन भर उपभोक्ता हलकान रहे। गर्मी के चलते उनका बुरा हाल रहा। पेयजल किल्लत से लोग जूझते रहे। एक्सईएन राममूरत ने बताया कि मंगलवार को सब स्टेशन में खराबी से आपूर्ति बाधित हुई थी।

इसके बाद बुधवार की शाम आंधी-पानी से जोगिया, पकड़ी, लोटन में कई जगह दर्जनों पोल व तार टूट गए। इससे आपूर्ति ठप हो गई है। कर्मचारियों को लगाया गया है, शीघ्र ही पूरे जिले की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed