{"_id":"68827e7e39a542034805ac44","slug":"there-was-chaos-when-the-body-of-the-youth-reached-home-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141668-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवक का शव घर पहुंचते मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवक का शव घर पहुंचते मचा कोहराम
विज्ञापन
-दिल्ली से वापी जाते समय ट्रेन हादसे में गई थी युवक की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के खानतारा गांव के टोला श्यामपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई । जहां पढ़ाई के लिये बाहर गए एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। श्यामपुर गांव निवासी सरवन कुमार 22 जुलाई की सुबह ट्रेन से दिल्ली से वापी जा रहे थे। रास्ते में रतलामपुर के पास ट्रेन हादसे में उनका सिर व हाथ कट गया। इससे उनकी मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी रेलवे पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर परिजन शव लेने घटनास्थल पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को जब सरवन कुमार का शव घर पहुंचा तो उनके घर पर स्थानीय व क्षेत्र के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी एक झलक पाने को बेचैन थे। सभी की आंखें नम थीं। घटना से आहत के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सरवन कुमार को उनके गांव में सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।