{"_id":"57c077554f1c1b4339d4efbc","slug":"there-remained-certificate-six-thousand-applications-pending","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बने रहे प्रमाण पत्र, छह हजार आवेदन लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बने रहे प्रमाण पत्र, छह हजार आवेदन लंबित
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
problam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लेखपालों की हड़ताल अब आम लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। सबसे ज्यादा परेशान वह विद्यार्थी हैं, जिन्हें छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आय-जाति और निवास प्रमाण पत्रों की जरूरत है। जनसेवा केंद्रों पर इनके हजारों आवेदन लंबित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने में सिर्फ तीन दिन शेष हैं। ऐसे में प्रमाण पत्र न मिलने से पात्रता श्रेणी में चयन से वंचित होने की चिंता गहराती जा रही है। परेशान अभ्यर्थी जनसेवा केंद्रों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। केंद्र संचालक यही कहके वापस लौटा दे रहे हैं कि लेखपाल काम नहीं कर रहे हैं। इस लिए प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है।
तहसीलों से जारी होने वाला आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र में लेखपालों की अहम भूमिका है। बिना उनकी रिपोर्ट के कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सकता। छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के लेखपाल पिछले एक सप्ताह से आंदोलन पर हैं। 23 अगस्त से कार्य बहिष्कार भी कर दिया है।
तय कार्यक्रम के तहत अभी उनका आंदोलन 29 अगस्त तक जारी रहेगा। मतलब, इस अवधि तक कोई प्रमाण पत्र जारी होना संभव नहीं है। समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण सहित अन्य विभागों से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में प्रमाण पत्र न बनने से अभ्यर्थी संकट में हैं। जनसेवा केंद्रों पर एक सप्ताह पूर्व आवेदन के बाद भी उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। बार-बार वह केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, अंतिम तिथि बीतती जा रही है। कई अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी तहसीलों से जारी होने वाले प्रमाण पत्र नहीं बन रहे। नतीजा हर तबका परेशान है। छात्र राज कुमार यादव, रामनाथ, मोहन कुमार, राजेश और ओप्रकाश यादव आदि छात्रों का कहना है कि कई दिनों से आय व जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था पर अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिला है। प्रमाण पत्र के लिए केन्द्रों पर जाने पर यही आश्वसन दिया जा रहा है कि जल्द मिल जाएगा।
अगर ऐसी ही स्थिति रही तो छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि समाप्त हो जाएगी और फार्म भी नहीं भर पाएंगे, लेकिन जिम्मेदार समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सदर एसडीएम योगानंद पांडेय ने बताया कि लेखपालों की हड़ताल से प्रमाण पत्र जारी करने में व्यवधान आया है। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य शुरू हो जाएगा।