फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is no drainage system in Bhawaniganj town

Siddharthnagar News: भवानीगंज कस्बे में नहीं है जल निकासी की कोई व्यवस्था

Tue, 20 Jun 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
There is no drainage system in Bhawaniganj town
भवानीगंज कस्बे में मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुई भवानीगंज कस्बे की सड़क और चौराहा। संवाद
सिद्धार्थनगर। मानसून से पहले मंगलवार को हुई बारिश ने भवानीगंज कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बारिश से चलते जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। बारिश से भवानीगंज के थाना रोड पर तथा भवानीगंज चौराहा से बायताल जाने वाली रोड तथा भवानीगंज जलालपुर जाने वाली रोड पर जलभराव हो जाने से तमाम राहगीर उसी में गिरकर चोटिल भी हुए। लोगों के कपड़े भी खराब हो गए। भवानीगंज चौराहा निवासी अनिल, विजय, इलियास, राम फेरन आदि लोगों का कहना है कि अभी मानसून से पहले हल्की बारिश में यह हाल है तो आगे क्या होगा। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों तरफ से सड़क के किनारे नाली बनाकर लाए और थाने वाली रोड पर गिरा दिए। चौराहे पर नाली निर्माण न होने से भी जलभराव की समस्या बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed