फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is a wave of happiness among Shikshamitras due to the increase in honorarium, thanks to the Chief Minister.

Siddharthnagar News: मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री को धन्यवाद

Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
There is a wave of happiness among Shikshamitras due to the increase in honorarium, thanks to the Chief Minister.
भारतभारी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में शिक्षा मित्रों के मानदेय वृद्धि की घोषणा की गई। इसके बाद शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर भनवापुर ब्लॉक के आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समायोजन रद्द किए जाने के बाद कई शिक्षामित्रों ने आत्महत्या तक कर ली थी और कम मानदेय के कारण रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी कठिन हो रहा था। ऐसे समय में विधानसभा सत्र में मानदेय वृद्धि की घोषणा होना वास्तव में एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के साथ-साथ शिक्षामित्र राधेश्याम चौरसिया, सुमित्रानंदन मिश्र, अकरम खां, उत्तम कुमार, शिवकुमार, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed