फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Theft of lakhs from two houses by breaking the bars of the grill

Siddharthnagar News: जंगला का सरिया तोड़कर दो घरों से लाखों की चोरी

Thu, 07 Nov 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from two houses by breaking the bars of the grill
इटवा में चोरी के लिए टूटा हुआ जंगला। 
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के दो घरों में बुधवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों घरों में जंगले के सरिए को तोड़कर अंदर घुसे थे। घटना की जानकारी दोनों परिवारों को बृहस्पतिवार सुबह चार बजे बजे के आसपास हुई है। परिवार के मुताबिक नगदी समेत 20 लाख रुपये से अधिक के आभूषण उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी पीड़ित अजय कुमार सिंह खुनियांव गांव के प्रधान प्रतिनिधि हैं। उनके मुताबिक बुधवार की रात भोजन करने के बाद वह परिवार के साथ घर के कमरे में सोए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह में चार बजे के आसपास जब परिवार सदस्य जागे और कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजे को खोलकर बाहर निकले तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। साथ ही घर के जंगले का सरिया भी टूटा हुआ है। घर में रखे सामानों का मिलान किया तो एक लाख रुपये नगदी के साथ लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण आदि गायब थे।
विज्ञापन

इसी तरह चोरों ने गांव के नागेन्द्र सिंह के घर को भी निशाना बनाया है। नागेन्द्र के घर में 28 नवंबर को बेटे की शादी की तैयारी हो रही थी। घर में करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और 1.85 लाख रुपये नगदी रखे हुए थे। चोरों ने इनके यहां भी जंगले के रास्ते घर में घुसकर सारे सामान उठा ले गए हैं। इनके भी परिवार को घटना की जानकारी सुबह में चार बजे के आसपास में हुई है। इसी तरह चोरों ने गांव के राजेश सिंह के घर में भी चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर यहां सफल नहीं हो पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से सैम्पल आदि लिए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
---
श्याम सुंदर तिवारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed