{"_id":"63179d114493334d16474818","slug":"theft-in-house-siddharthnagar-news-gkp44962860","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: सेंध काटकर एक लाख से अधिक की चोरी, गांव में छाया चोरों का दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: सेंध काटकर एक लाख से अधिक की चोरी, गांव में छाया चोरों का दहशत
Wed, 07 Sep 2022 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:57 AM IST
सार
रामशब्द चौरसिया की पत्नी कुशलावती ने बताया नकदी, आभूषण सहित एक लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। जांच कर जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के पेड़रा गांव में चोरी के बाद घर के बाहर बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेड़रा गांव में सोमवार की रात एक घर में चोरी हो गई। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर में घुस गए और नकदी व आभूषण समेत एक लाख से अधिक का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को मंगलवार सुबह हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
क्षेत्र के पेड़रा गांव निवासी रामशब्द चौरसिया मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। घर पर बुजुर्ग मां, पत्नी व चार बच्चे रहते हैं। सोमवार को सभी भोजन करके सो गए थे। देर रात पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर कमरे में दाखिल हो गए और सारा सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोग जगे तो देखा कि दक्षिणी दीवार में सेंध लगी है। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। सूटकेस और बैग गायब थे। इसकी सूचना डायल-112 को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम ने जांच की।
विज्ञापन
रामशब्द चौरसिया की पत्नी कुशलावती ने बताया नकदी, आभूषण सहित एक लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। जांच कर जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, पर्दाफाश नहीं
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। क्षेत्र में गड़ावर चौराहे पर स्थित नफीस की किराने की दुकान में 21 अगस्त 2021 को खिड़की तोड़ कर करीब डेढ़ लाख के सामान की चोरी हुई थी। 26 अगस्त 2021 को हटवा गांव निवासी मूसे, चेतराम और जगतराम के पंपिंग सेट गांव के सिवान से चोरी हो गए थे। छह अगस्त 2022 को थाना क्षेत्र के हरनाखुरी गांव निवासी रामदेव व बुधिराम के घर सेंध काटकर लाखों का सामान चोरी हुआ था। इन घटनाओं का अब तक पर्दाफाश नहीं हुआ है।