फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Theft in a liquor store

लॉकडाउन में चोरों ने शराब की दुकान को बनाया निशाना

Wed, 22 Apr 2020 07:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Theft in a liquor store
चोरों ने खाली पेटियां छोड़ीं, बीन ले गए शराब की एक एक बोतल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
लॉकडाउन : चोरों ने शराब की दुकान को बनाया निशाना
विज्ञापन

ताला तोड़कर 582 बोतल देशी शराब उठा ले गए चोर
चोरों तक पहुंचने के लिए इलाके के शराबियों पर पुलिस रख रही नजर
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। लॉकडाउन में शराब की बिक्री बंद होने से परेशान नशेबाज अब शराब की दुुकानों को ही निशाना बना रहे हैं। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी धंधरा गांव स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब छह सौ बोतल देशी शराब उठा ले गए। इस चोरी की घटना की क्षेत्र में चर्चा है।
इटवा कस्बा निवासी हरश्चिंद्र की पत्नी राधा देवी के नाम से पकड़ी धंधरा गांव में देशी शराब का ठेका है। लॉकडाउन के मद्देनजर आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 25 मार्च को ठेका बंद करा दुकान पर ताला लगा दिया गया था। राधा देवी के अनुसार ठेका बंद करते समय दुकान में 13 पेटियों में कुल 582 बोतल देशी शराब रखी थी। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर से शराब की पेटियां गायब हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचीं। दुकान के ताले टूटे थे।
विज्ञापन

राधा देवी के मुताबिक 29,250 रुपये कीमत की शराब चोर उठा ले गए। चर्चा है कि क्षेत्र में नशा करने वाले युवाओं का यह कारनामा हो सकता है। पुलिस ने भी मुखबिर सक्रिय कर दिए हैं। मुखबिर यह पता लगाएंगे कि इलाके में कौन व्यक्ति चोरी छिपे शराब बेच रहा है या नशा कर रहा है। लोगों का मानना है कि लॉकडाउन का एक माह होने के कारण नशेबाजों के पास स्टॉक भी खत्म हो चुका है। ऐसे में चोरी कर नशे की लत पूरी की जा रही है। पुलिस भी इलाके के शराबियों पर नजर रख रही है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र का कहना है चोरी की घटना में मुनीम की भूमिका संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed