फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft in 2 houses

Siddharthnagar News: चोरों ने दो घरों से नकदी समेत करीब आठ लाख का जेवर उड़ाए

Wed, 29 May 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
theft in 2 houses
फोटो- है
विज्ञापन

खुरपहवा गांव में घर की छत और खिड़की के रास्ते घुसे

गृहस्वामी की शिकायत पर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। क्षेत्र के खुरपहवा गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों से 12 हजार नकदी समेत करीब आठ लाख का जेवर लेकर फरार हो गए। दोनों गृहस्वामी ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के खुरपहवा गांव निवासी अकबाल बेटे के शादी के बाद घर पर ताला लगा कर मार्च में पूरे परिवार सहित मुंबई चले गए। बंद घर में अपने बहु व बेटी का जेवर व 40 हजार नकदी कपाट व बाक्स में रखे थे। सामने स्थित वसीम अहमद के घर के सभी मुंबई में रहते हैं, घर पर उनकी पत्नी व चार बेटियां रहती है। सोमवार को वसीम के परिवार के सभी लोग छत पर सोए हुए थे और सीढ़ी पर लगा फाटक बाहर से बंद किए थे।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे अकबर के बंद मकान के पास कुछ आवाज सुनकर पड़ोसियों ने आसपास देखने के लिए निकले, तभी एक चोर भाग रहा था। जिसे दौड़ा लिया, चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा। जब छत पर सो रहे वसीम के परिजन शोरगुल सुनकर जागे तो सीढ़ी का फाटक खुला देख सब परेशान हो गए। नीचे कमरों को देखा तो दरवाजा, कपाट व बाक्स का कुंडा टूटा था। सामान देखने के बाद वसीम की पत्नी ने बताया कि 12 हजार नकदी और आभूषण गायब था। वहीं, अकबाल के बंद घर में बाहर चैनल के ऊपर खाली जगह से अंदर घुसे चोरों ने स्टैंड व सीलिंग, पंखा को तोड़ दिया। घर में रखे दो कपाट व दो बाक्स को तोड़कर उसमें रखा सोने की चैन, टीका, नथिया, अंगूठी झाला, कील आदि लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल मुकेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed