फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Theft at grocery store

Siddharthnagar News: किराना की दुकान में चोरी

Sat, 21 Mar 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Theft at grocery store
सिद्धार्थनगर। नगर के पूरब पड़ाव मोहल्ले में एक किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोर दुकान में घुस गए और नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है। इससे पहले भी नगर में कई चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी अंकित साहू किराना की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि दुकान बंद करके वह घर चले गए थे। देर रात चोर दुकान के सटर का ताला तोड़कर गल्ला में रखा 16 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान समेट ले गए। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
गाेवंश की करंट से हुई मौत
इटवा। कस्बे में छुट्टा घूम रहे गोवंश की शुक्रवार दोपहर में करंट लगने मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इटवा कस्बे में गोवंश इटवा कस्बे के विस्कोहर रोड पर सुन्नी मस्जिद वाली गली के सामने स्थित खंभे से सट गई। लोहे के खंभे में अचानक करंट उतरने से उसकी मौत हो गई। व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा का कहना कि खंभों में करंट उतरने से घटनाएं आए दिन हो रही हैं। ऐसे में बिजली निगम सचेत नहीं हुआ तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed