फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The youth will soon get an opportunity to showcase and hone their talent

Siddharthnagar News: युवाओं को अपने प्रतिभा प्रदर्शन व निखार लाने का जल्द मिलेगा अवसर

Thu, 11 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The youth will soon get an opportunity to showcase and hone their talent
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सिकटा में बन रहे महात्मा गांधी मिनी ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। इस मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अप्रैल 2025 तक पूरा करने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन कुछ समस्याओं के कारण निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

जिसे समय से पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था प्रयास कर रही है। जल्द ही क्षेत्र के युवाओं को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उसमें और बेहतर निखार लाने में यह स्टेडियम मिल का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


ब्लाॅक क्षेत्र के सिकटा में महात्मा गांधी ग्रामीण मिनी स्टेडियम का आधार शिला नौ सितंबर 2024 में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने रखा था।
पांच हजार 120 वर्ग मीटर में बनने वाले स्टेडियम में कुल करीब 80 लाख से अधिक की लागत निर्धारित किया गया है, जिसका निर्माण कार्य ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के साथ ही जिला पंचायत के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी ग्रामीण मिनी स्टेडियम में रहेगी यह सुविधाएं
क्षेत्र के सिकटा में किसान इंटर कॉलेज के पीछे बन रहे महात्मा गांधी ग्रामीण मिनी स्टेडियम में बाउंड्री वाल, मुख्य भवन, रेसिंग ट्रैक, योगा सेंटर, ओपेन जिम, फुटबाल मैदान, क्रिकेट ग्राउंड, चेंजिंग रूम, दर्शक दीर्घा, शौचालय व लाइट की सुविधाएं मिलेंगी। जहां गांव के साथ ही क्षेत्र के युवाओं को अपने प्रतिभाओं में निखार लाने के साथ ही आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed