{"_id":"61f6c922a3417f626c61bb2f","slug":"the-woman-accused-of-murder-due-to-the-occult-spell-siddharthnagar-news-gkp4253596102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर महिला ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर महिला ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर महिला ने लगाया हत्या का आरोप
इटवा। इटवा थाने के मूसा गांव निवासी जगदीश ने बीते 31 अक्तूबर से लापता अपने बेटे की हत्या का आरोप गांव के तीन लोगों पर लगाया है। इटवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह आरोप गांव में तंत्र-मंत्र के चक्कर में आई एक महिला के कहने पर लगाया जा रहा है।
क्षेत्र के मूसा निवासी अशोक (16) पुत्र जगदीश 31 अक्तूबर को लापता हो गया। उसके कुछ दिनों बाद गांव के बाहरी हिस्से में कंकाल का कुछ हिस्सा मिला। फिर कई तरह की आशंकाएं जाहिर की गईं। घरवालों सहित अन्य लोगों की शिनाख्त न कर पाने पर इटवा पुलिस ने सत्यता की जांच के लिए डीएनए टेस्ट के लिए कंकाल को फोरेंसिक लैब भेज दिया था।
इटवा पुलिस अभी रिपोर्ट की प्रतीक्षा में थी कि रविवार सुबह एक महिला ने चिल्ला-चिल्लाकर तीन लोगों पर अशोक की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने लगी। भीड़ जुट गई। लोगों ने लापता अशोक के पिता जगदीश को इटवा थाने में तहरीर देने के लिए सलाह दी। उसके बाद जगदीश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ इटवा पंकज पांडेय का कहना है कि किसी महिला के हवाले से कही गई बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। न ही ऐसे किसी बयान को प्रमाणित मान सकते हैं। इसके बावजूद, पुलिस मामले की सत्यता जानने के लिए जांच कर रही रही है।