फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The width of the roads has been reduced, saving houses and greenery.

Siddharthnagar News: सड़कों की चाैड़ाई घटाई, बचेंगे मकान और हरियाली भी

Tue, 31 Mar 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The width of the roads has been reduced, saving houses and greenery.
देवरिया बरहज मार्ग।
देवरिया। देवरिया बरहज और देवरिया कसया मार्ग पर फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। इनका टेंडर भी हो चुका है। इनकी मंजूरी में मकानों के साथ पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है। स्वीकृत प्रस्तावों से पहले की अपेक्षा दो हजार से अधिक पेड़ बच जाएंगे। वहीं कई मकान भी बच जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी होगी।
विज्ञापन

देवरिया बरहज मार्ग को शासन ने मंजूरी दे दी। इस 21.75 किमी सड़क के निर्माण पर 172 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च आएगा। इस सड़क के निर्माण के लिए दो वर्ष पहले प्रस्ताव भेजा जा गया था। इसमें सड़क की चौड़ाई 18 मीटर रखी गई थी। साथ ही दो मीटर का डिवाडर भी रखा गया था। इसके दोनों तरफ 2-2 मीटर पटरियों का निर्माण किया जाना था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने तब प्रस्ताव को स्वीकृत नहीं किया था। बाद में संशोधित प्रस्ताव मांगा गया। इस नए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इसमें सड़क की चौड़ाई 14 मीटर और डिवाडर दो मीटर का रखा गया। पटरियों को नए प्रस्ताव में हटा दिया गया। इससे सड़क की लागत घटकर 172 करोड़ 25 लाख रह गई। इससे बचत होने के साथ साथ बड़ी संख्या में पेड़ बच गए। पुराने प्रस्ताव में करीब चार हजार पेड़ फोरलेन के जद में आ रहे थे। नए स्वीकृत प्रस्ताव में करीब दो हजार पेड़ बच जाएंगे। इन पेड़ों का नए सिरे से चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग के निर्माण में भी बचेंगे पेड़ : देवरिया कसया मार्ग 10 मीटर है। इसे बढ़ाकर 14 मीटर किया जा रहा है। इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसका टेंडर भी हो चुका है। इस सड़क के निर्माण में करीब एक हजार पेड़ कम काटने पड़ेंगे।
इसके पीछे सड़क के संशोधित प्रस्ताव को स्वीकृति मिलना प्रमुख कारण है। पहले इस सड़क की चौड़ाई 16 मीटर रखी गई थी। दो मीटर का डिवाडर था। इस तरह सड़क की कुल चौड़ाई 18 मीटर रखी गई थी। मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार ने इस सड़क के निर्माण में होने वाली मकानों और पेड़ों की क्षति को ध्यान में रखते हुए संशोधित प्रस्ताव मांगा गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसका संशोधित प्रस्ताव भेजा। इसमें सड़क की चौड़ाई 14 मीटर कर दी गई।
इसके चलते गढ़रामपुर में दो दर्जन से अधिक मकान सड़क की चपेट में आने से बच गए। वहीं एक हजार पेड़ भी कम कटेंगे। इसके चलते यह सड़क भी पर्यावरण अनुकूल बन जाएगी।

इससे लोगों को विशेष फायदा होगा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंकित वर्मा ने बताया कि नए स्वीकृत प्रस्ताव से करीब एक हजार पेड़ बच जाएंगे। इससे पर्यावरण को फायदा होगा। मकान टूटने से बच जाएंगे। कुछ मकानों का सामने का मामूली हिस्सा टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed