फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The westerly attack on the bright sun, melting continues as the day progresses

Siddharthnagar News: तेज धूप पर पछुआ का वार, दिन ढलते गलन बरकरार

Sun, 26 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The westerly attack on the bright sun, melting continues as the day progresses
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार की सुबह में धूप तो निकला लेकिन पछुआ हवा के चलने से ठंड से राहत नहीं मिली। वहीं दिन ढलते ही लोगों को गलन का भी एहसास होने लगा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही धूप खिल गया, वहीं पछुआ हवा भी चलने लगा। 18 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने तेज धूप को भी बेअसर कर दिया। इससे धूप में भी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। धूप खिलने के बाद भी पार्कों में भीड़ कम रही। वहीं शाम होते ही एक बार फिर गलन बढ़ गई। इससे लोग ठिठुरने पर भी मजबूर हुए। दिन भर चली रही पछुआ हवा ने शाम को चाल धीमी की, लेकिन कोहरा छाने लगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनाें में भी दिन में तेज धूप खिलेगी, लेकिन पछुआ हवा के चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। सुबह और शाम कोहरा भी छाया रहेगा। घना कोहरा होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed