{"_id":"6787f9c64bf7851ed908959c","slug":"the-weather-changed-throughout-the-day-the-valley-was-chilled-by-the-westerly-wind-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130798-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिनभर छाई बदली, पछुआ हवा से ठिठुरा तराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिनभर छाई बदली, पछुआ हवा से ठिठुरा तराई
Wed, 15 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
-अधिकतक व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री गिरावट
-तेज पछुआ हवा व घने कोहरे से सड़कों पर सन्नाटा
सिद्धार्थनगर। घना कोहरा और पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को 18 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा ने तराई क्षेत्र के लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बादल और घना कोहरा बना रहेगा।
बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा रहा। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। वहीं दिनभर गलन भरी पछुआ हवा चलने से लोग ठिठुरे नजर आए। बदली रहने से शहर सहित कस्बों में सन्नाटा रहा। दोपहर में पछुआ हवा की रफ्तार अधिक होने से लोग अलाव तापते नजर आए, जबकि कई लोग चाय की भठ्ठी पर भी हाथ सेंकते दिखाई दिए। रेलवे स्टेशन पर जल रही अलाव के पास खड़ा होकर यात्री हाथ सेंकते रहे। न्यूनतम व अधिकतम पारा में एक-एक डिग्री गिरावट होने से मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को गलन बढ़ गई। इससे सड़क पर भी सन्नाटा रहा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बदली और घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। इससे ठंड और अधिक बढ़ेगी। बुधवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री व न्यूनतम पारा 11 डिग्री दर्ज किया गया।