{"_id":"65075fad29c0078a78099845","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-4839-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की फुहार: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की फुहार: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Mon, 18 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाररा होने से सड़क पर भरा पानी
सिद्धार्थनगर। बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को रविवार शाम को राहत मिली। पिछले दस दिनों से शहर के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। रविवार को दोपहर तक तेज धूप के बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया, शाम होते ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोग गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकनी में मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। वहीं शाम तक बादल छाए रहे, इस वजह से रात को फिर एक बार बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
-- -- -- -- -- -- -
धान की फसल को मिली संजीवनी
रविवार शाम को हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर फिर से रौनक आ गई है। धान की फसल के लिए बारिश अमृत के समान लगी। लोटन क्षेत्र के नेतवर के मदन ने बताया कि दस दिनों से बारिश न होने के कारण फसल सूख रही थी। पंपिंग सेट से पानी चलाने के बावजूद भी खेत में नमी नहीं हो पा रही थी, लेकिन रविवार को हुई तेज बारिश से फसल को राहत मिली है।