फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The water level of 4 cm growing every hour Rapti

हर घंटे 4 सेमी बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर

Mon, 18 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The water level of 4 cm growing every hour Rapti
बांसी के पास राप्ती नदी का बढ़़ता जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। दो दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर जिले की नदियों पर दिखने लगा है। पहाड़ों से पानी तराई क्षेत्र में आने के बाद नदियां तेजी से बढ़ रही है। राप्ती नदी का जलस्तर 60 सेमी बढ़ गया है, जबकि कूड़ा नदी में एक मीटर से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि को लेकर तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढने लगी हैं। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। हालांकि नदियां खतरे के निशान से अभी काफी नीचे हैं, लेकिन इसी तरह बारिश जारी रही तो चंद दिनों में ही पानी इस स्तर को पार कर जाएगा।
विज्ञापन

जिले के मध्य से गुजरने वाली ज्यादातर नदियां नेपाल से आती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश पर ही इन नदियों का जलस्तर निर्भर है। नेपाल में लगातार बारिश से राप्ती, कूड़ा जैसी प्रमुख नदियों में बढ़ाव तेजी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी में केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ व पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राप्ती के जलस्तर में 60 सेमी से अधिक की वृद्धि हुई है। पानी बढने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां राप्ती में खतरे का निशान 84.90 मीटर है, जबकि सोमवार को नदी का स्तर 82.250 मीटर तक पहुंच गया है।

रविवार की शाम नदी का जलस्तर 81.630 दर्ज किया गया था। केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के मुताबिक रविवार की शाम से ही राप्ती नदी चार से पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही है। अगर वर्षा चौबीस घंटे तक नहीं हुआ तो नदी का जल स्तर घटने लगेगा और वर्षा जारी रही तो नदी का जलस्तर और तेजी से बढेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed