फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The villagers submitted a memorandum to the SP regarding the protest

Siddharthnagar News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन की एसपी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 11 Sep 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The villagers submitted a memorandum to the SP regarding the protest
डीएम व एसपी को ज्ञापन देने जाते नादेपार, मजिगवा, दोहनी, हड़कौली गांव के ग्रामीण। संवाद
सिद्धार्थनगर। जोगिया थाना क्षेत्र के ग्राम नादेपार, मजिगवा, दोहनी, हड़कौली के लोगों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना था कि सात सितंबर को रात में एक संदिग्ध महिला को नादेपार गांव के पश्चिम से पकड़ कर पुलिस को सूचना देकर पुलिस के सुपुर्दगी में कर दिया गया था। इस दौरान वहां नादेपार, मजिगवा, दोहनी, हड़कौली गांव के लोग मौजूद थे। उक्त महिला द्वारा ग्रामवासियों को धमकी भी दी जा रही थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने इन गांवों के 13 निर्दोष लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की है, जबकि पुलिस वाहन पर इन लोगों द्वारा हमला नहीं किया गया था। पुलिस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए अवैध रूप से गरीब लोगों के विरुद्ध केस पंजीकृत कर संदिग्ध महिला को छोड़ भी दिया गया। प्रधान शिवकुमार, उनील, चंद्रशेखर, सुनील, राजू, सुग्रीव, वकील ने एसपी से स्थानीय पुलिस के उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed