फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The vicious person stealing money from DCM seen in CCTV camera

Siddharthnagar News: सीसीटीवी कैमरे में दिखा डीसीएम से रुपये उड़ाने वाला शातिर

Fri, 22 Mar 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The vicious person stealing money from DCM seen in CCTV camera
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर गाड़ी से 6.33 लाख रुपये चोरी की मामले की जांच में लगी पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है। आसपास से लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक सवार रुपये निकालते और हेलमेट लगाकर निकलते हुए देखा गया है। सनई चौराहे से पकड़ी मार्ग तक दिखने वाले बाइक सवार का लोकेशन आगे नहीं मिला है। रेकी करके वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रहा है। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर चेकिंग में लगे अज्ञात दरोगा व सिपाही सहित चार पर केस भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनरेज सिंह डीसीएम के स्टेयरिंग के पास डिक्की से 6.33 लाख रुपये चोरी हो गया था। घटना के वक्त वह सनई चौराहे पर वाहन की चेकिंग में कागजात दिखाने गया था। उसने आशंका व्यक्त किया था कि चेकिंग के दौरान उसकी गाड़ी से रुपये सिपाही और दरोगा ने निकाला है। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात दरोगा, सिपाही सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। लेकिन शोहरतगढ़ जहां से रुपये लेकर गाड़ी मालिक चला था। वहां सड़क पर गले सीसी कैमरे को तलाशते हुए एक बाइक सवार को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। गाड़ी सनई में रुकने और चेकिंग के लिए कागजात ले जाने के बीच में थोड़ी दूर पर गाड़ी खड़ा करके गाड़ी के पास जाता है। गाड़ी में हाथ डालने के बाद चेहरे गमछा से ढक लेता है। इसके बाद हेलमेट लगाकर बाइक आगे बढ़ा देता है। सीसी कैमरे की पड़ताल में पुलिस यहां तक पहुंची है।
विज्ञापन

सनई चौराहे के आगे पकड़ी मार्ग तक बाइक निकलते हुए दिखी है। इसके बाद कहां गई, यह जानकारी पुलिस लगाने में जुटी है। घटनाक्रम पर गौर करें तो रेकी करके वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। बाइक सवार देखने में शरीर से फिट और चमचमाती गाड़ी लिए हुए हैं। अगर वारदात को अंजाम इसी ने दिया है तो यह पक्का है कि कोई पेशेवर टप्पेबाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे से अहम जानकारी मिली है। पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं।

---

सनई और मधुकरपुर गांव के पास मिल सकते हैं सुराग

सनई से आगे पकड़ी मार्ग पर बाइक सवार दिखा है। ऐसे में वह मधुकरपुर गांव से होकर हाईवे या फिर गांव से होकर मेडिकल कॉलेज के पीछे से निकलकर रजिस्ट्री कार्यालय होते हुए अशोक मार्ग पर चढ़ाकर अपने स्थान तक गया होगा। इसके अलावा सनई गांव की नहर से होकर हाईवे पर पहुंचकर बांसी की ओर या फिर उसी नहर से सिसवा खुर्द गांव के पास जाकर शोहरतगढ़ निकला होगा। क्योंकि सीसी कैमरे में सनई गांव की आबादी तक देखा गया है। पुलिस अगर गांव में जाने वाले मार्ग के घरों पर लगे कैमरे को खंगाले तो शायद को अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed