{"_id":"588f75ee4f1c1b2f3de81096","slug":"the-two-sides-clashed-over-fishing-a-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिहारा गांव मंे चाकू के हमले में घायल राम तेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रौहरौला गांव में सोमवार की सुबह पट्टे के तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। क्षेत्र रौहरौला गांव निवासी शाह मोहम्मद ने गांव के एक तालाब को दस वर्ष के लिए पट्टे पर लिया था।
जिसका समय 30 जनवरी 2017 को पूरा होना था। सुबह मछली निकालने को लेकर उपजा विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में शाह मोहम्मद के पुत्र सईद का सिर फट गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित शाह मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्क्ष देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मो. रईस, शकीरुल्ला, विजय बहादुर, मुकरक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।