{"_id":"58936d0c4f1c1b0f0be80a56","slug":"the-two-sides-clash-in-the-women-and-six-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत छह जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में घर के सामने पानी गिरने को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार महिलाओं समेत दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। मौके पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें एक वृद्धा का सिर फटने से हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी रामनेवास व राजकुमार के घर की महिलाओं की बीच गुरुवार की सुबह गाली गलौज होने लगा, जो थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई।
इस मारपीट में अनिता देवी (60) कुसमिला (25) सूर्यमती (18) व रामनेवास (20) घायल हो गए। इसमें अनिता का सिर व कुसमिला का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के राजकुमार व कल्पा भी घायल हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शादाब खान ने बताया कि दोनों पक्षों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।