{"_id":"5fc7c4818ebc3e9c0873f15f","slug":"the-truck-hit-the-bolero-filled-with-clutches-siddharthnagar-news-gkp3753746183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बरातियों से भरी बोलेरो को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बरातियों से भरी बोलेरो को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बरातियों से भरी बोलेरो को मारी टक्कर
चालकों में कहासुनी, बोलेरो का शीशा टूटा, यात्री घायल
चिल्हिया थानाक्षेत्र के गौरा बाजार गांव में देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। थानाक्षेत्र गौरा बाजार मंगलवार रात बरातियों से भरी बोलेरो के पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे वाहन में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद दोनों वाहन चालकों में कहासुनी हुई। नाराज ट्रक चालक ने रॉड से बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर चली गई।
चिल्हिया से बरातियों को लेकर मंगलवार रात आठ बजे बर्डपुर जा रही बोलेरो गौरा बाजार पहुंची थी कि कुछ लोग रोककर पान खरीदाने लगे। इसी बीच चिल्हिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दिया। बोलेरो में बैठे कुछ बरातियों को थोड़ी चोट लग गई। जब बोलेरो चालक और बराती विरोध किए तो ट्रक ड्राइवर ने लोहे के रॉड से बोलेरो का शीशा तोड़ दिया, जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर चिल्हिया पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया। थाने में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसओ चिल्हिया डीसी चौधरी ने बताया कि दोनों गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।