फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The tooth was peeling wire, the current death

दांत से छील रहा था तार, करंट से हुई मौत

Sun, 31 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
The tooth was peeling wire, the current death
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के भिटपरा गांव में रविवार को घर में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। वह असम के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह छुट्टी में घर आया हुआ था। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

भिटपरा गांव निवासी मो. हफीज खान का 20 वर्षीय पुत्र मो. आशिफ गुवाहाटी से प्लास्टिक एंड मोल्डिंग इंजीनियरिंग में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। इन दिनों छुट्टी में घर आया था। घर में लगा बिजली का बोर्ड खराब होने पर वह उसे खुद दुरुस्त करने में जुट गया।
विज्ञापन

वह तार को दांतों से छिलने लगा, इसी दौरान बिजली आ गई। करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर वालों ने जब आशिफ को बोर्ड के पास जस का तस खड़े देखा तो शोर-गुल मचाने लगे। आपूर्ति बंद कर आशिफ को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed