{"_id":"68c1c2b899e64a7dee01d891","slug":"the-terror-of-thieves-has-increasednights-are-being-spent-under-guard-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144356-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरों का बढ़ा आतंक...पहरेदारी में गुजर रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरों का बढ़ा आतंक...पहरेदारी में गुजर रही रात
Wed, 10 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज क्षेत्र के बायताल गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। स्रोत विज्ञप्ति
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6, शिवाजी नगर में मंगलवार की रात महिला और बच्चों को बंधक बनाकर डकैती का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। वहीं वार्ड नंबर 11, इंदिरा नगर और महानुआं खास गांव में चोर नकदी समेत अन्य सामान उठा ले गए।
एक ही रात तीन वारदात से लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड नंबर 6, शिवाजी नगर निवासी रूबी ने बताया कि उसके पति मेंहदी हसन मुंबई में चालक का काम करते हैं। मंगलवार की रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सोई थी। तभी कुछ लोग उसके घर में घुसकर उनके और उनके बच्चों के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। शोर मचाने पर गैस जलाकर आग लगाने की धमकी दी। इससे डर गईं।
इसके बाद डकैत घर में रखी 27 हजार की नकदी और करीब एक लाख के गहने लेकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने आप को किसी तरह से बंधन मुक्त कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और जानकारी लेकर लौट गई। इससे वह दहशत में हैं।
विज्ञापन
इधर, वार्ड नंबर 11, इंदिरा नगर में चोरों ने ऑटोमोबाइल मैकेनिक मुश्ताक के घर को निशाना बनाया। मुश्ताक को चोरी का पता सुबह जगने के बाद हुई। चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर और कुछ पीतल व तांबे के बर्तन लेकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस चली गई।
वहीं डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महनुआं खास गांव में चोर छोटेलाल यादव के घर से करीब 13 हजार की नगदी समेत 10 लाख के जेवरात उड़ा ले गए। पीड़ित छोटेलाल यादव ने बताया कि मंगलवार को शाम खाना खाने के बाद परिवार के कुछ सदस्य छत पर तो कुछ बरामदे में सोए थे। रात करीब एक बजे खटपट की आवाज सुनकर नींद खुली तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला।
कमरे में जाकर देखा तो बाक्स का कुंडा टूटा था और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा मिला और करीब 13 हजार की नकदी गायब थी। बगल के कमरे में रखा सोने का हार, झुमकी, नथिया, बिंदिया समेत करीब 10 लाख के जेवरात गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम व प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने मौके की जांच की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक, श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि महनुआं खास गांव में हुई चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। नगर पंचायत डुमरियागंज के घटना की जांच की जा रही है।