{"_id":"6277ffa3990ea57ba97c01a1","slug":"the-tempo-driver-was-beaten-up-and-left-on-the-side-of-the-road-siddharthnagar-news-gkp4361620185","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक को पीटकर सड़क के किनारे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक को पीटकर सड़क के किनारे छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो चालक को पीटकर सड़क के किनारे छोड़ा
सिद्धार्थनगर। टेंपो में सवारी बैठाने के लिए हुई कहासुनी से नाराज कुछ बस चालकों ने टेंपो चालक को शनिवार सुबह बांसी कोतवाली के रानीगंज में पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में टैंपो चालक को सड़क किनारे छोड़कर आरोपित चले गए। होश में आने के बाद वह अस्पताल पहुंचा। रविवार को चालक ने बांसी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सदर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दुर्गेश यादव टेंपो चालक हैं। दुर्गेश के मुताबिक, नौगढ़ से जोगिया तक वह टैंपो चलाते थे। सवारी भरने के लिए एक बस चालक से उनकी कहासुनी हुई थी। शनिवार को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से बांसी के लिए बुकिंग की सवारी मिल गई। वह बांसी सवारी लेकर गए थे।
कस्बे के रानीगंज के पास पहले से मौजूद बस वालों ने उनको रोक लिया। उसके बाद गालियां देते हुए खींच लिया और पीटने लगे। पिटाई से वह अचेत हो गए। वह सड़क के किनारे पड़े रहे। होश आया तो किसी तरह से घर पहुंचे और दवा ली। उसके बाद बांसी कोतवाली में पहुंचे। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं, लेकिन बात करके केस दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।