फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The teenager who went to graze buffalo was found unconscious

Siddharthnagar News: भैंस चराने गया किशोर बेहोशी की हालत में मिला

Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The teenager who went to graze buffalo was found unconscious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के अशोक नगर वार्ड में मंगलवार शाम को भैंस चराने गया एक किशोर गांव के पूरब पोखरे के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसका सीएचसी इटवा में इलाज चल रहा है।


नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर सात अशोक नगर निवासी संतराम (15) पुत्र जोखई मंगलवार शाम करीब 5 बजे भैंस लेकर गांव के पूरब स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पोखरे पर चराने गया था। करीब आधा घंटा बाद पोखरे के पास नहर पर भैंस चरा रहे एक युवक ने किशोर को पोखरे के पास पड़ा हुआ देखा तो वह किशोर के घर पहुंच कर सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे किशोर के पिता जोखई उसे निजी अस्पताल बिस्कोहर लाए। चिकित्सक ने किशोर के शरीर का कपड़ा भीगा देखा और शरीर पर सूजन के साथ चोट के निशान देखे तो उसे सीएचसी इटवा के लिए रेफर कर दिया। किशोर के पिता जोखई ने बिस्कोहर चौकी पर सूचना देने के बाद इलाज के लिए उसे सीएचसी इटवा ले गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौखिक सूचना मिली है। किशोर को इलाज के लिए सीएचसी इटवा भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed