फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The team arrived after the death of two children

दो बच्चों की मौत के बाद पहुंची टीम

Sat, 23 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The team arrived after the death of two children
बांसी सीएचसी में भर्ती उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। तहसील क्षेत्र के जमलाजोत गांव में एक सप्ताह से डायरिया का कहर बना हुआ है। पिछले दिनों दो बच्चों की मौत के बाद भी गांव में करीब एक दर्जन लोग बीमारी की चपेट में हैं। विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। बीमारी के तेजी से पांव पसारने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे पीएचसी बांसी भेजा गया। चिकित्सकों ने गांव में स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जमलाजोत गांव में डायरिया रोग का कहर जारी है। इसकी चपेट में आने से 15 जुलाई को लालमन के 11 वर्षीय पुत्र प्रकाश व 21 जुलाई को राजाराम की 6 वर्षीय पुत्री रागिनी की मौत हो गई थी। गांव में अभी भी दीवाकर (12), कमला देवी (23), गोवरी (40), संजू (22), अर्चना (14), केवला देवी (26), सरोज देवी (36), कुलदीप (13), संदीप (15), रिंकू (9), सचिन (6) चपेट में हैं। दो बच्चों की मौत के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने पर गांव के लोगों में नाराजगी थी।
विज्ञापन

,इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से किया। इसके बाद शनिवार को सीएचसी बसंतपुर के अधीक्षक डॉ.एमके चौधरी, डॉ. असलम, क्षेत्रीय एएनएम, आशा सहित पूरी टीम के साथ जमलाजोत गांव में पहुंचे। डोर-टू-डोर जाकर मरीजों का हाल जाना। मरीजों में आवश्यक दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्बंध में अधीक्षक डॉ.एमके चौधरी ने बताया कि गांव में डायरिया रोग से पीड़ित एक मरीज 22  वर्षीय कमलावती को पीएचसी बांसी भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। अब गांव में सिर्फ वायरल फीवर के मरीज हैं, जिन्हें आवश्यक दावा दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed