फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The severe cold will haunt me for two more days

अभी दो दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड

Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The severe cold will haunt me for two more days
अभी दो दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को दिन भर कोहरा छाए रहने के कारण मौसम ज्याद ठंडा रहा। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, नेपाल की तराई में हवा की रफ्तार धीमी है। इस कारण ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अभी दो दिन इसी तरह ठंड कंपाएगी।
जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस की प्रभावशाली बढ़त के साथ 8.8 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया। इसी दौरान दिन का अधिकतम तापमान घने कोहरे के कारण चार डिग्री सेल्सियस से अधिक का गोता लगाकर 13 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जनपद में अतिशीत दिवस की स्थिति रही। पुरवा हवा की औसत रफ्तार 12-13 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अति शीत दिवस के कारण ठंड अधिक रही। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण कोहरा छाया और धूप नहीं हुई। इस कारण दिन का तापमान अधिक नीचे गिर गया। जब तक कोहरा छाया रहेगा, तब तक दिन में अधिक ठंड रहेगी। दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुझे अलाव की आंच, रैन बसेरा नहीं
संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में रविवार को ओपीडी बंद था, लेकिन भर्ती एवं इमरजेंसी में आए मरीज, तीमारदार को ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं दिखा। वार्डों में रूम हीटर नहीं है, जबकि मात्र एक स्थान पर अलाव के लिए रखी लकड़ियां गीली होने के कारण आंच मंद थी। मजबूरी में लोग उसी अलाव के पास राहत महसूस करने की कोशिश में थे। अस्पताल परिसर में रैन बसेरा नहीं होने के कारण तीमारदार फर्श पर कंबल के सहारे में ठंड से बचते नजर आए।
पार्क में सन्नाटा, मैदान में खेलकर बढ़ाई गर्मी
सर्दी में शहर के दोनों पार्क में सन्नाटे की तस्वीर रही। लोग अपने घरों में दुबके रहे, जबकि युवाओं और बच्चों ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, बीएसए मैदान एवं पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खेलकर गर्मी बढ़ाई।

---
धीमी रही वाहनों की रफ्तार
शोहरतगढ़। गलन के कारण रविवार को लोग घरों में दुबके रहे। कस्बे से लेकर क्षेत्र के गांवों व चौराहो पर लोग ठंड से निजात पाने के लिए अलाव के सारे आग तापते रहे। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जबकि गलन के कारण बाइक सवार भी धीमी गति से ही चलाते दिखे। सड़कों पर आवाजाही कम रही। मौसम का असर व्यापार पर भी दिखा। बाजार में चहल-पहल कम दिखी। गलन के कारण लोगो की दिनचर्या बदल गई। कस्बे के कपड़ा व्यापारी गोपी रूंगटा, नीलू रूंगटा, विजय आदि लोगों ने कहा कि खरवास के बाद लग्न है, लेकिन गलन भरी ठंड में व्यापार एक दम कमजोर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed