{"_id":"602e95cf8ebc3ee91d29c5bc","slug":"the-secret-of-rohit-s-death-has-not-been-revealed-siddharthnagar-news-gkp385251037","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला रोहित के मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला रोहित के मौत का राज
विज्ञापन
नहीं खुला रोहित की मौत का राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ कैसे हुई मौत
छह दिन पूर्व हुआ था लापता, पुआल में मिली थी लाश
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोहित की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद और उलझ गई है। रोहित की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या है, यह पुलिस और जनता दोनों मान रही है। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं आया।
जांच में जुटी शोहरतगढ़ पुलिस के दो अन्य टीम हर बिंदुओं को ध्यान में रहते हुए पड़ताल कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ भी कर चुकी है। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी रोहित (14) छह दिन पूर्व गांव में यज्ञ देखने गया था और इसके बाद लापता हो गया। बुधवार को गांव से कुछ दूर एक खेत में रखे पुआल में लाश मिली। शव की स्थिति और गले में बंधे मफलर को देखकर यह स्पष्ट हो रहा था कि गला घोंटकर मारा गया है। इसके बाद लाश किसी को न दिखे इसलिए पुआल में छुपाकर रख दिया गया था। पुलिस रोहित साथ मेें घूमने वाले कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस जिस तेजी से मामले को सुलझाने में जुटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गति को धीमी कर दी। इस मामले में विसरा सुरक्षित कर लिया गया। इस बाबत एसओ शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, फिर जांच जारी है, जल्द ही पुलिस मामले से पर्दा उठाएगी।