{"_id":"65dcf087dfadab32cf006c94","slug":"the-role-of-village-heads-in-the-transformation-of-schools-is-commendable-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-113439-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूलों के कायाकल्प में ग्राम प्रधानों की भूमिका सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूलों के कायाकल्प में ग्राम प्रधानों की भूमिका सराहनीय
Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
इटवा। खुनियांव ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने के लिए चलाए जा रहे कायाकल्प योजना की सफलता में ग्राम प्रधानों का योगदान सराहनीय है। विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों के साथ जागरूक नागरिकों के सम्यक प्रयास से ही विद्यालयों का संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे ने कहा कि अध्यापक, बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित करें, ताकि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। विद्यालयों का कायाकल्प करने में सराहनीय कार्य करने वाले सात ग्राम प्रधानों, दो विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों व आठ अध्यापकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही कक्षा एक, दो और तीन के कुल दस छात्रों को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर बीईओ ओपी मिश्रा, प्रधान विजय पांडेय, राम धीरज साहनी, राज किशोर,बाल कृष्ण मिश्र, सत्येंद्र चौधरी, मिर्जा महबूब, अभय पांडेय, शुभावती, अर्चना, कल्पना सिंह, सितारा, विनोद उपाध्याय, अशोक, शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।