फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The reception by the lawyers of the MLC

वकीलों ने एमएलसी का किया अभिनंदन

Mon, 27 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
The reception by the lawyers of the MLC
अधिवक्ता भवन में बैठक को संबोधित करते एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थ्नगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बार सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। उन्हें बार की समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता करते हुए बार के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि पहली बार वर्ष 2002 में देवेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल बार को गौरवान्वित किया था। आज भी अधिवक्तओं के हर दुख-सुख में उनका योगदान हमेशा रहता है। बार प्रांगण को देखते हुए देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि झोपड़ी विहीन अधिवक्ता समाज का निर्माण करना मेरी प्रथमिकता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता कक्ष के लिए 6 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करने का ही नतीजा रहा कि आज भी अधिवक्ताओं से मेरा लगाव है। बार-बार कहने के बावजूद सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए अनुदान राशि नहीं बढ़ाई इसलिए सपा से त्याग पत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में ईमानदारी व प्रतिष्ठा देना ही मेरा कर्तव्य है। संघर्ष ही जीवन का मुख्य उद्देश्य है इसीलिए लोगों की सेवा करता चला आ रहा हूं। इस दौरान विनोद चतुर्वेदी, उमाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश लोधी, सुशील चंद्र शुक्ल, अजय मिश्रा, अजय पांडेय, रवींद्र पांडेय, वीपी मिश्रा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र पांडेय, राकेश कुमार सिंह, राजेंद्र मोहन, भूपेंद्र सिंह, कन्हैया पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed