फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The race for health along with employment

Siddharthnagar News: रोजगार के साथ सेहत की भी दौड़

Wed, 30 Jul 2025 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The race for health along with employment
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सेना और पुलिस भर्ती के लिए युवा दौड़ लगा रहे हैं। युवाओं के साथ अधिक उम्र के लोग भी सुबह स्टेडियम में दौड़ लगा रहे है।
उनका कहना है कि दौड़ने से शरीर मजबूत होता है। साथ ही ऊर्जा भी मिलती है। दौड़ने से पूरे शरीर की चर्बी बर्न होती है, जबकि प्रतिदिन दौड़ने से स्टेमिना भी बढ़ता है।
लोगों की मानें तो सुबह दौड़ लगाने से पूरे दिन फुर्ती रहती है। वहीं युवाओं का कहना है कि दौड़ लगाने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही आने वाली पुलिस व सेना भर्ती में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

जबकि कुछ युवा भर्ती का फॉर्म आने के बाद दौड़ना शुरू करते हैं। इससे उन्हें लक्ष्य हासिल करने में भी कठिनाई होती है। यदि पूरे साल मध्यम चाल से दौड़ लगाई जाए तो लोगों का स्टेमिना बनेगा। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में कई गंभीर बीमारियां पनपने लगती हैं, ऐसे में लोगों को सुबह दौड़ने से प्राकृतिक हवा के साथ नई ऊर्जा भी मिल जाती है।
धावक अवनीश, सत्येंद्र व रजनीश ने बताया कि सुबह दौड़ने से प्राकृतिक शुद्ध हवा मिलती है, जबकि शरीर के प्रत्येक अंग की एक्सरसाइज होती है।
इससे मोटापे की समस्या कम होती है और आराम भी मिलता है। जबकि मैदान का चक्कर लगाने से अलग ही सुकून मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed