फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The presence of children less worrisome

बच्चों की कम उपस्थिति चिंताजनक

Tue, 12 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
The presence of children less worrisome
उसका बीआरसी पर हुई बैठक में मौजूद शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। विकास क्षेत्र स्थित सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों की बैठक मंगलवार को बीआरसी पर हुई। इस मौके पर बीईओ ब्यासदेव ने प्रधानाचार्यों से कहा कि 15 से 25 तक जुलाई तक विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन करना है और यह समिति एक अगस्त से कार्य करना प्रारंभ कर देगी।
विज्ञापन

स्कूलों की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। खासकर शौचालयों को ठीक करा कर प्रयोग लायक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्रो की उपस्थित काफी कम देखी गई।
विज्ञापन

स्कूल न आने वाले बच्चों पर खास देकर उन्हें विद्यालय तक लाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। वहीं मिड डे मील में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सप्ताह में एक दिन फल व एक दिन दूध का वितरण करना अनिवार्य है। समाजवादी पेंशन के सत्यापन का कार्य 21 जुलाई तक पूर पूर्ण कर लिया जाए। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय में तैनात सभी स्टाफ का उपस्थिति प्रपत्र बीआरसी पर जमा करने का निर्देश दिया और कहा कि बिना प्रपत्र जमा किए वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सह समन्वयक अभय श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, राकेश सिंह, सैमसन इब्राहिम, रूपेश सिंह, बालजीत कुमार, सुभाष जायसवाल, शिवाकांत दूबे, सीमा श्रीवास्तव, प्रियंका चौधरी, शशिकला सिंह, जरीना बेगम, पूनम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed