फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The political temperature of the district will increase due to the arrival of star campaigners

स्टार प्रचारकों के आने से बढ़ेगा जिले का सियासी तापमान

Thu, 17 Feb 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
The political temperature of the district will increase due to the arrival of star campaigners
स्टार प्रचारकों के आने से बढ़ेगा जिले का सियासी तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सभी दलों के बड़े नेता, दूसरे क्षेत्रों में प्रचार में उलझे हुए हैं। ऐसे में जिले में 22 फरवरी के बाद ही विभिन्न दलों के नेताओं की रैलियां प्रस्तावित हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्टार प्रचारकों के आने के बाद ही जिले के सियासी तापमान में उछाल आएगा। जबकि, नामांकन के बाद जनसंपर्क कर रहे प्रत्याशियों को पार्टी के बड़े नेताओं की आमद के बाद ही उनके पक्ष में माहौल बनने की उम्मीद है।
जिले में तीन मार्च को मतदान होना है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इससे पूर्व ही मतदान हो जाएगा। इस लिए सभी दलों के बड़े नेता उन्हीं क्षेत्रों में प्रचार में व्यस्त हैं। पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा, जिसके पहले 25 फरवरी को ही उन क्षेत्रों में प्रचार थम जाएगा। उसके बाद ही सभी दलों के अधिकांश बड़े नेताओं का जिले में आगमन होगा। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव का कहना है कि 26 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली जिले में प्रस्तावित है। इससे पूर्व, पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या, सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सभा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंडल स्तर पर 24 फरवरी को बस्ती में रैली करेंगी। 27 फरवरी को पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्र का जिले में आगमन प्रस्तावित है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि पार्टी नेता प्रियंका गांधी का 27 फरवरी को जिले में प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आगमन संभावित है। उनके अलावा प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी और सलमान खुर्शीद का भी आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री विपिन सिंह का कहना है कि 22 फरवरी के बाद ही जिले में बड़े नेताओं का आगमन होगा। पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं का जिले में दौरा प्रस्तावित है। उधर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन के बाद सभी दलों के प्रत्याशी समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed