फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The police announced a reward of 25,000 rupees on the accused councilor.

Siddharthnagar News: आरोपी सभासद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया

Sat, 07 Mar 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The police announced a reward of 25,000 rupees on the accused councilor.
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के मंगल के बाजार में सूजा पठान के घर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी सभासद संजय पटेल की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है। नेपाल में छिपे आरोपी सभासद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम शुक्रवार को घोषित किया है। पुलिस इस मामले में नौ लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। इस घटना के बाद आरोपी सभासद का हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोली है।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के सभासद संजय पटेल के गुर्गों ने जनवरी महीने में सूजा पठान के घर चढ़कर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सभासद समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के दूसरे दिन घटना पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उसी समय से आरोपी सभासद समेत चार आरोपी फरार चल रहे थे, आरोपी सभासद की घेराबंदी के लिए पुलिस ने गोरखपुर से नेपाल सीमा तक जाल बिछाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, आरोपी सभासद नेपाल के नवल परासी में जाकर छिपा है। दो देशों के कानूनी पेंच फंसने के कारण पुलिस वहां तक नहीं पहुंच सकी है। दो दिन पूर्व पुलिस ने महराजगंज जिले के घुघुली कस्बा का रहने वाला आरोपी सभासद संजय पटेल के करीबी और उसके अवैध धंधे का मददगार सुग्रीव खरवार को गिरफ्तार उसके घर से कर चुकी है। इसके पहले इसके तीन सहयोगियों को थार वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभी भी इस मामले में सभासद समेत तीन आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी सभासद संजय पटेल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed